पुरुषों के लिए कौन सी किशमिश अच्छी है?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 11:19

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

रोज भीगी हुई किशमिश खाने से पेट साफ होता है।
भीगी हुई किशमिश शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।
किशमिश शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया-संक्रमण से लड़ने में मददगार है।
कैल्शियम से भरपूर होने के चलते किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाती है।
मुंह से आने वाली बदबू को भी किशमिश का सेवन खत्म करता है।

शादीशुदा पुरुषों के लिए फायदेमंद किशमिश

जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि किशमिश सेक्सुअल लाइफ को बढ़िया बनाने में मदद करती है। किशमिश टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में आते हैं। यह एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने और उनकी विभिन्न शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद पहुंचाता है। यही वजह है कि शादीशुदा पुरुषों के लिए ये काफी फायदेमंद है।

स्पर्म कमजोर होने वाली दिक्कत ठीक करती है किशमिश

आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश में शहद मिलाकर खाने से शादीशुदा मर्दों में स्पर्म कमजोर होने वाली दिक्कत ठीक हो जाती है। इसके सेवन से स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा किशमिश के घरेलू नुस्खे आजमाकर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। नीचे जानिए किशमिश का सेवन कैसे करें…

इस तरह करें किशमिश का सेवन

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए भीगी किशमिश फायदेमंद है। इसका सेवन करने के लिए 50 ग्राम किशमिश लें। फिर इन 50 ग्राम किशमिश को 1 छोटे गिलास साफ पानी में रख दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। भीगी किशमिश के साथ उसका का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info